2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: ट्रैक्टर से दबकर बालक की मौत, हादसे को छिपाने खेत में फेंका शव

CG Accident: ट्रॉली में मिट्टी खाली करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे भावेश ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
CG Accident: ट्रैक्टर से दबकर बालक की मौत, हादसे को छिपाने खेत में फेंका शव

ट्रैक्टर से दबकर बालक की मौत (Photo Patrika)

CG Accident: गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मातेखेड़ा गांव में 13 वर्षीय बालक भावेश मंडावी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घटनास्थल से दूर एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुुिलस के अनुसार 30 अप्रैल की रात गांव में मिट्टी ढुलाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान छुट्टियों में घर आए भावेश मंडावी ट्रैक्टर चालक प्रकाश के साथ काम पर गया था। बताया कि ट्रॉली में मिट्टी खाली करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे भावेश ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रॉली में खून के निशान मिले

हादसे के बाद चालक प्रकाश और उसका साथी जसवंत नेताम घबरा गए और उन्होंने घटना को छिपाने का प्रयास किया। दोनों ने शव को ट्रैक्टर में रखकर रात के अंधेरे में करीब 2-3 किलोमीटर दूर केशटोला के सुनसान खेत में फेंक दिया। परिजन जब देर रात तक बच्चे के घर न लौटने से चिंतित हुए, तो खोजबीन शुरू की गई। अगले दिन ग्रामीणों की पूछताछ और ट्रैक्टर की जांच के दौरान ट्रॉली में खून के निशान मिलने पर संदेह गहरा गया। दबाव में आने पर दोनों आरोपियों ने घटना की पूरी सच्चाई स्वीकार कर ली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मातम छाया

सूचना मिलते ही गैंदाटोला एवं छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से बालक का शव बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। मृतक भावेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और दो बहनों का भाई था। पढ़ाई के लिए हॉस्टल में रहने वाला यह बालक छुट्टियों में घर आया था, लेकिन यह छुट्टियां उसकी जिंदगी की आखिरी साबित हुईं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले में ट्रैक्टर चालक प्रकाश और उसका साथी जसवंत नेताम को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है ।

सरपंच ने दिखाई समझदारी

सरपंच ने समझदारी दिखाते हुए जब ट्रैक्टर की ट्राली का मुआयना किया, तो उसमें खून के छिपे निशान दिखाई दिए। खून देखते ही सरपंच और ग्राम वासियों ने चालक प्रकाश और जसवंत पर दबाव बनाया। गुस्से और पूछताछ के आगे दोनों टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्राली के नीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई और उन्होंने घबराहट में शव को केशटोला के खेत में फेंक दिया है।