
किसान से 1.95 लाख रुपए की उठाईगिरी ( Photo - Patrika )
Fraud News: राजनांदगांव जिले में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाशों ने एक किसान को झांसा देकर उसके 1.95 लाख रुपए पार कर दिए। (CG News) घटना शहर के अनुपम नगर स्थित एसबीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार ग्राम ढोंगीडबरी निवासी किसान 23 अप्रैल को सुबह करीब 11. 30 बजे अनुपम नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचा था।
Fraud News: किसान ने अपने केसीसी लोन खाते में भूमि से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर करीब 1 लाख 95 हजार रुपए निकाले। इसमें 500 रुपए के 1.50 लाख, 200 रुपए के 40 हजार और 5 हजार रुपए अलग से थे। दोपहर करीब 3.52 बजे जब वह बैंक से बाहर निकलकर अपनी मोटरसाइकिल में पैसे से भरा बैग डिक्की में रखकर घर जाने लगा। तभी एक अज्ञात व्यक्ति जिसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, उसके पास आया और कहा आपका पैसा गिर गया है।
किसान जैसे ही पीछे मुडकऱ देखने लगा, उसे जमीन पर 100, 50 और 20 रुपए के नोट (कुल 170 रुपये) पड़े मिले। वह उन्हें उठाने गया। इसी दौरान बदमाशों ने मौका देखकर उसकी बाइक की डिक्की खोलकर 1 लाख 95 हजार 95 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकले। पीडि़त जब वापस लौटा तो डिक्की से बैग गायब था। घटना की शिकायत बसंतपुर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
अलर्ट रहें
सावधान! ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम
पहले छोटे नोट गिराकर ध्यान भटकाते हैं
जैसे ही व्यक्ति झुकता है, साथी चोरी कर फरार हो जाता है
अक्सर बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाते हैं निशाना
सियासी बयान से हलचल! केजरीवाल भी जा सकते हैं BJP में, AAP पर भूपेश बघेल का हमला... पढ़ें पूरी खबर
आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर... पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
25 Apr 2026 04:49 pm
Published on:
25 Apr 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
