27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगा पारा, अगले 48 घंटे में दिखेगा असर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update: प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को अलर्ट किया है..

2 min read
Google source verification
CG Weather Update, Heat Wave in cg

छत्तीसगढ़ में हर दिन चढ़ रहा पारा ( Photo - AI )

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं अभी पारा कम होने वाला नहीं है। अगले 48 घंटे में पारा 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है। ( CG News ) मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। बता दें कि शनिवार को एक बार फिर राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा है।

CG Weather Update: दो दिन और ज्यादा कठिन

गर्मी के तीखे तेवर ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं। जारी चेतावनी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल के बीच ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। साथ ही अगले 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

अंबिकापुर ठंडा

शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज भी पारा 44 डिग्री के पार चला गया। जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन के तापमान में तेज वृद्धि और लू की स्थिति बनने की संभावना है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में दो चरणों में ग्रीष्म लहर चल सकती है।

कामकाजी लोगों की बढ़ी समस्या

भीषण गर्मी से कामकाजी लोगों की समस्या बढ़ गई है। श्रमिक सुबह शाम काम करना शुरू कर दिए हैं, लेकिन सूर्य ढलते तक गर्म हवा के थपेड़े चलने से उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। ऐसे में इनका कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कामकाजी लोग भी पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर ही निकल रहे हैं, फिर भी उन्हें तेज धूप और लू से परेशानी हो रही है। बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही लोग छांव और शीतल जल की तलाश करते दिख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शादी-ब्याह के सीजन होने के बावजूद दोपहर में बाजार सूने पड़े हैं। बाजारों में रौनक अब शाम ढलने के बाद ही शुरू हो पा रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति तापमान

स्टेशन- अधिकतम-सामान्य से अंतर

माना एयरपोर्ट- 42.8- 2.4

बिलासपुर-43.6-2.8

पेंड्रा रोड-40.9-2.9

अंबिकापुर-40.4-2.3

जगदलपुर-39.1-1.6

दुर्ग-42.8-2.0

राजनांदगांव-44.5-0