
भीषण गर्मी का टॉर्चर (Photo Source- Patrika)
CG Weather Update: बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में बिलासपुर जिला सर्वाधिक गर्मी वाला जिला रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है।
दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में 1-2 डिग्री तक गिरावट संभव है, लेकिन इसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़, जिसमें बिलासपुर भी शामिल है, वहां 22 अप्रैल से अगले चार दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
शहर का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक के अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी से डिहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। डॉ. शिखा अग्रवाल के अनुसार 32 डिग्री से ऊपर तापमान में विशेष सावधानी जरूरी होती है, जबकि 40 डिग्री के बाद खतरा काफी बढ़ जाता है।
छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मजदूर-किसान और पहले से बीमार लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं। मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दिनभर पर्याप्त पानी पिए। नमक-शक्कर का घोल लें और हल्के सूती कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें तथा सिर को ढककर रखें। तरबूज और खीरा जैसे पानी वाले फल फायदेमंद हैं।
विशेषज्ञों ने छात्रों को पानी साथ रखने, बुजुर्गों को ठंडी जगह पर रहने और यात्रियों को सफर के दौरान नियमित हाइड्रेशन बनाए रखने की सलाह दी है।
तेज बुखार, चक्कर, उल्टी, बेहोशी या पसीना बंद होना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। हल्की स्थिति में ठंडी जगह पर आराम और पानी देना लाभकारी है, जबकि गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।
सरगुजा में हीट वेव का अलर्ट, झुलसा रही गर्मी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी- जिले में लगातार बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में संभावित हीट वेव (लू) (Heat wave alert) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अप्रैल और मई के दौरान तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ लू का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है…पूरी खबर पढ़े
Updated on:
22 Apr 2026 02:22 pm
Published on:
22 Apr 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
