19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surguja temperature: सरगुजा में सूर्यदेव का पारा हुआ हाई, तापमान 41 डिग्री पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- और बढ़ेगा तापमान

Surguja temperature: राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का सरगुजा में पड़ रहा असर, दिन हो या रात, लोगों को नहीं मिल रही राहत, तरल पदार्थों की बढ़ी मांग

2 min read
Google source verification
Surguja temperature

Ambikapur Ghadi chowk view (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं का असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ में साफ नजर आने लगा है। सरगुजा संभाग में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस (Surguja temperature) तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

अंबिकापुर में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप पडऩे लगती है। दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री था, जो रविवार को बढक़र 41 डिग्री पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल (Surguja temperature) हो गया है।

कूलर और पंखे की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। तेज धूप (Surguja temperature) से बचने के लिए लोग गमछा, तौलिया और स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं। बाहर निकलते समय चेहरे को ढंककर ही लोग काम के लिए जा रहे हैं।

तरल पदार्थों की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी (Surguja temperature) के चलते बाजार में तरल और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे फलों के साथ लस्सी, गन्ना जूस और अन्य पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इनका अधिक सेवन कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण सरगुजा सहित उत्तरी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान (Surguja temperature) में और वृद्धि होने की संभावना है। यदि तापमान में 2 डिग्री की और बढ़ोतरी होती है, तो लू चलने की स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

लगातार बढ़ती गर्मी (Surguja temperature) का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पडऩे लगा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जरूरी काम होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें। सुबह और शाम के समय ही काम निपटाएं और दिनभर पर्याप्त पानी व तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग