
Bicycle rally in Ambikapur (Photo- PRO)
अंबिकापुर। विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंबिकापुर शहर (Ambikapur city) में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में स्कूली विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 300 साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान साइकिलिस्टों ने कहा कि साइकिलिंग और खेलकूद को जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं। इससे जहां स्वास्थ्य (Health) अच्छा रहता है, वहीं ब्रेन हमेशा एक्टिव मोड में रहता है। साइकिल रैली शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरी और घड़ी चौक पर आकर समाप्त हुई।
साइकिल रैली (Bicycle rally) को नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य शशिकांत जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने घड़ी चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली घड़ी चौक से प्रारंभ होकर महामाया चैक, गुरुनानक चौक, लरंगसाय चौक एवं गांधी चौक होते हुए पुन: घड़ी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई।
अतिथियों ने स्वयं भी रैली में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नियमित साइकिलिंग एवं खेलकूद (Sports) को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रामकुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हर वर्ष अंबिकापुर में साइकिल रैली का आयोजन किया जाता है। इसमें लोग बढ-चढक़र हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक पीताम्बर दीवान, माई भारत के जिला युवा अधिकारी प्रिन्स सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी विकास सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक रमेश चन्द्रा, जिला पंचायत की लेखा अधिकारी महामाया ओझा सहित पुलिस,
स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग (Health and Education department) के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा रैली के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा एवं सुनीता दास ने किया।
Published on:
07 Jun 2026 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
