
Congress district president with fire effective people (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग (Huge fire in Ambikapur) 40 घंटे से भी अधिक समय तक धधकती रही। इस अग्निकांड में आस-पास के 8-9 घर भी प्रभावित हुए। प्रशासन व बिजली विभाग द्वारा एहतियातन 19 घर खाली कराए गए हैं, क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। ऐसे में भीषण गर्मी में प्रभावित परिवारों ने घर के बाहर रात बिताई। इधर अग्निकांड में प्रभावित कुछ लोगों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक शनिवार को कलेक्टर से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा दिलाने तथा पटाखा-प्लास्टिक व्यवसायी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अग्निकांड में 8-10 घर प्रभावित हुए हैं। घरों की हालत ऐसी है कि उन्हें डिस्मेंटल कर फिर से बनाना होगा। आग लगने के बाद आस-पास के लोगों ने काफी मदद की। फायरब्रिगेड (Huge fire in Ambikapur) को वहां तक पहुंचाने के लिए लोगों ने अपने घरों की दीवारें और बाथरूम तक तोड़ दी। ऐसे प्रभावितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में व्यवसायी के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आम जनता में शक की स्थिति इसलिए है कि अंबिकापुर विधायक व मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि वहां पटाखा नहीं था।
ऐसे में सीधे-सीधे मैसेज जा रहा है कि मंत्री उक्त व्यापारी के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। जबकि मौके पर कलेक्टर और मंत्री भी मौजूद थे। आग लगी हुई थी और पटाखे फूट (Huge fire in Ambikapur) रहे थे। यदि उसे भी ये झुठला देंगे तो उसे क्या कहेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि छत तक जाने के लिए लिफ्ट लगाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी तो कारीगर खिडक़ी से कूदकर भाग निकला। जबकि व्यवसायी (Huge fire in Ambikapur) मुकेश अग्रवाल बोरे में पैसे भरकर निकल गए।
यदि समय रहते उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचना दे दी होती तो ऊपरी मंजिल में लगी आग (Huge fire in Ambikapur) को बुझाया जा सकता था। व्यवसायी की लापरवाही की वजह से 40-50 मिनट का समय निकल गया। बाद में जब आग पूरे बिल्डिंग में फैल गई और पड़ोस के लोगों ने दमकल को सूचना दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने व्यवसायी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी को लगता है कि उसने प्रशासन से लेकर मंत्री तक को अपने साथ मिलाकर रखा है। लेकिन हम (Huge fire in Ambikapur) ऐसा नहीं होने देंगे। यदि व्यवसायी के पक्ष में मंत्री-विधायक खड़े होते हैं तो हम इसका कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन भी करेंगे।
Published on:
25 Apr 2026 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
