10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Storm Havoc in Surguja: सरगुजा में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ढहा घर, उखड़ गए कई पेड़ और खंभे, Video में देखें मंजर

Storm Havoc: सरगुजा जिले में मौसम ने अचानक ली करवट, दिनभर रही कड़ी धूप, आधी रात तेज रफ्तार में चली हवाएं, हुई झमाझम बारिश

2 min read
Google source verification
Storm havoc in Surguja, Heavy storm in Surguja

Storm havoc in Surguja, मोहनपुर में घर के ऊपर गिरा विशाल पेड़, तबाही का मंजर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में मौसम का उतार-चढ़ाव (Weather Change in Surguja) जारी है। कभी दिनभर तेज धूप निकल रही है तो अगले ही पल आसमान में बादल छा रहे हैं। दिनभर लोग जहां चिलचिलाती धूप से परेशान रहते हैं, वहीं बारिश के बाद राहत महसूस करते हैं। लेकिन यह राहत कुछ देर तक ही रहती है, बारिश के कारण उमसभरी गर्मी का एहसास होता है। मंगलवार को भी सरगुजा जिले में दिनभर धूप खिली (Surguja Weather updates) रही। लेकिन आधी रात को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी की वजह से कई स्थानों पर दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, वहीं एक-दो स्थानों पर पेड़ गिरने से घर भी ढह गए। जिले के दरिमा थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में तबाही का मंजर देखा गया।

सरगुजा संभाग में पिछले पखवाड़े भर से प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव से हर कोई परेशान है। नवतपा में भी कुछ दिन बारिश हुई थी। नवतपा के समय जहां तापमान 43 डिग्री के आस-पास पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान तापमान 35-36 डिग्री के आस-पास बना रहा।

मंगलवार को भी दिन का तापमान 39 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। रात 12 बजे हल्की बूंदाबादी हुई, लेकिन रात करीब 2 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के साथ झमाझम हुई बारिश ने जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूब तबाही मचाई।

Storm havoc in Mohanpur: जगह-जगह गिरे पेड़, ढहा घर

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में दर्जनों पेड़ गिर (Trees uprooted) गए। आधी की वजह से बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक विशाल पेड़ यहां रहने वाले बंधन के घर पर जा गिरा। इससे घर पूरी तरह से ढह गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचा ली।

बंधन का कहना है कि घर के ऊपर पेड़ गिरने से भीतर रखी आलमारी, पेटी, पलंग, बर्तन समेत अन्य सामान दब गए। अब उनके सामने परिवार के साथ रहने की समस्या आ गई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

सडक़ पर पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध

मोहनपुर में कई जगह मुख्य सडक़ पर पेड़ और बिजली के खंभे (Trees and electric pole fell in storm) गिर गए। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार की सुबह सब्जी से भरा एक ऑटो रिक्शा सडक़ किनारे से जाने के दौरान गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। इधर अंबिकापुर में देर रात तेज हवाओं के साथ करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। हालांकि शहर में सबकुछ सामान्य रहा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग