9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Elephants Terror: दल से बिछड़े लोनर हाथियों ने किया हमला, बलरामपुर जिले में बुजुर्ग पति-पत्नी तथा कोरिया जिले में सडक़ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ले ली जान

2 min read
Google source verification
Elephants Terror in Surguja, Elephants killed 4 people

Elephants Terror, जंगल में पड़ा पति-पत्नी का शव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/राजपुर। सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक जारी है। रविवार की रात कोरिया जिले में सडक़ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लोनर हाथी ने कुचलकर मार (Elephants killed 4 people) डाला था। इस घटना के 36 घंटे के भीतर ही एक अन्य हाथी ने बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला में बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला। हाथियों द्वारा हमला किए जाने से दोनों ही इलाके में दहशत का आलम है। दरअसल राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदीकला गांव के नजदीक जंगल में मंगलवार की अलसुबह सुबह हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों शौच करने घर से लगे जंगल में गए थे। दोनों को उनके पोते ने जंगल की ओर जाने से मना किया था।

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि 8 जून की शाम 7 बजे 5 हाथियों का दल सूरजपुर वनमण्डल से कल्याणपुर की ओर होते हुए वन परिक्षेत्र राजपुर के अखोरा, जवाखांड में विचरण कर कुन्दी की ओर आया था। इसमें एक हाथी (Elephants in Balrampur) अलग होकर कुंदीकला बांधपारा निवासी 65 वर्षीय जूठन राम पिता नान साय तथा उसकी पत्नी 56 वर्षीय सुंदरी बाई को कुचलकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे शौच करने घर से 200 मीटर दूर जंगल में गए थे। उनके पोते ने मना किया था, लेकिन वे नहीं मानें। इसी बीच हाथी ने दोनों को कुचलकर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस की टीम एवं वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर अजय वर्मा, डिप्टी रेंजर मालती मांझी सहित अन्य मौके पर पहुंचे और शवों का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतकों के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपए दी गई है। शेष 5 लाख 75 हजार, 5 लाख 75 हजार रुपए का मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया।

Elephants Terror in Balrampur: निगरानी कर रही थी टीम

रेंजर ने बताया कि वन कर्मचारी एवं हाथी मित्रदल के 5 सदस्य क्षेत्र में 8 जून की शाम से पूरी रात हाथियों की निगरानी कर रहे थे। वहीं वे ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की समझाइश भी देते रहे। इसी बीच यह घटना हो गई।

सोते समय 2 मजदूरों को कुचला था

बता दें कि इस घटना से एक दिन पूर्व रविवार की रात कोरिया जिले के कोटाडोल से रामगढ़ तक बन रहे सडक़ निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूरों को भी दल से बिछड़े एक हाथी ने कुचलकर मार (Elephants Terror in Koria) डाला था।

दोनों की पहचान ग्राम नगर निवासी गौरव 22 वर्ष व अमर सिंह 37 वर्ष के रूप में की गई थी। घटना के दौरान दोनों ग्राम देवशीला के पास सडक़ किनारे सो रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग