राजनंदगांव

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, घर में इस हाल में मिली लाश…देखकर लोगों में मची खलबली

Rajnandgaon Murder News: शहर से आठ किमी दूर स्थित भरदाकला में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय महिला नीलवंतीन सतनामी पति घनश्याम की घर में खून से लथपथ लाश मिली। महिला पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 2:26 PM IST
piche_police.jpg

CG Murder News: ब्लॉक के भरदाकला गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शहर से आठ किमी दूर स्थित भरदाकला में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय महिला नीलवंतीन सतनामी पति घनश्याम की घर में खून से लथपथ लाश मिली। महिला पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

लाश के पास ही खून से सना हंसिया पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की हत्या के संबंध में पुलिस की जांच भी शुरू हो गई है। हत्या के पीछे कारण और अन्य मामलाें को लेकर जांच जारी है। खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मिले महत्वपूर्ण सुराग के बाद हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: