राजनंदगांव

Naxal Attack: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों का उत्पात, क्लेमोर से किया हमला, 2 जवान घायल

CG naxal Attack: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। इस हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में यह हमला हुआ है...
less than 1 minute read
CG Naxal attack

CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने अपने नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। इस हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में यह हमला हुआ है।

Naxal Attack in Rajnandgaon: जानकारी के अनुसार आज सुबह सी-60 फोर्स के जवानों पर नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया। वहीं आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों को चोटें आई है। इधर नक्सली हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी सर्चिंग तेज कर दी है।

Naxal Attack: सी-60 के जवानों पर हमला

बताया गया कि आज सुबह लगभग 6 बजे के आसपास गढ़चिरौली के दोधराज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिए नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसमें दो जवान को हल्की चोटें पहुंची है। नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया। जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम सक्रिय

नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने नक्सली हमले की पुष्टि की है। बताय कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया है। जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है। बताय गया कि बारिश होते ही नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम सक्रिय हो जाती है। यह हमला इसे उजागर कर रहा है। इससे निपटने के लिए जवानों को नई रणनीति के तहत हमला करना होगा।

Updated on:
07 Jul 2024 07:38 am
Published on:
06 Jul 2024 01:14 pm