नक्सल क्षेत्र में फोर्स ने दिखाई ऐसी दिलदारी बच्चों को मिले खिलौने, बड़ों के चेहरे खिले

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम तेलीबांधा व खडख़ड़ी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2016, 12:13 PM IST
Indo tibet border police civic action programme
Indo tibet border police civic action programme
चिरचारी/राजनांदगांव.
नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम तेलीबांधा व खडख़ड़ी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण इलाके की जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। बागनदी क्षेत्र में तैनात ईको समवाय आईटीबीपी के 38वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित था।


खेल-कूद सामग्री बांटी

इस दौरान खेल-कूद की सामग्री जैसे क्रिकेट बैट वुडन, क्रिकेट विकेट वुडन, बैडमिंटन रेकेट, बैडमिंटन नेट कोटन, शटल कोक, फुटबॉल लेदर, क्रिकेट टेनिस बॉल, केरम बोर्ड, व्हालीबाल आदि वनांचल के स्कूली बच्चों को वितरित किया गया। साथ ही ग्रामवासी व बच्चों को जलपान कराया गया। ऐसे जनकल्याण कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत तेलीनबांधा, खडख़डी तथा आसपास के गांवों में फोर्स व ग्रामवासियों के संबंध में प्रगाढ़ता आने लगी है।


सेवा के लिए तैयार जवान

ग्रामीणों ने इसका जिक्र भी किया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के दौरान, निरीक्षक शक्ति यादव, ग्राम पंचायत तेलीनबांधा, ग्राम खडख़डी गांव की सरपंच कुमारी बाई साहू, उप-सरपंच, शिक्षक तथा गांव के अन्य लोग भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान रंजन कुमार सहायक सेनानी ने कहा कि इलाके में तैनात आईटीबीपी ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को माओवाद के भय से दूर करना तथा माओवाद का रास्ता छोड़ उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।


खेल में हिस्सेदारी

साथ ही स्कूल के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। अध्यापकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी हिस्सेदारी दिलाए। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहीर ने भी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न जानकारी दी। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया। जवानों को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित थे। कई बच्चों ने जवानों के जैसे ही देश की सेवा करने की बात से अधिकारियों को अवगत कराया।

Published on: