राजनंदगांव

तेज रफ्तार का कहर! ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, दो भाइयों की दर्दनाक मौत…एक गंभीर

Rajnandgaon Road Accident: तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ जाने वाले मार्ग में गुरुवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं हादसा में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
bike_wa_truck_accident.jpg

CG Road Accident News: तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ जाने वाले मार्ग में गुरुवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं हादसा में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद मृतक युवक के परिजन भी सदमे में हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तुमड़ीबोड़ के पास अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मनीष प्रजापति व संदीप प्रजापति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवकों को पेंड्री अटल आवास के रहवासी (Accident News) बता रहे हैं, जो कि सगे भाई भी हैं। वहीं घायल युवक का नाम करण बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जुटी है। वाहन का पता नहीं चल पाया है।

हादसे की खबर के बाद युवकों के घर में मातम छाया हुआ है। परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक युवक जहां सड़क किनारे जा गिरा, तो वहीं दूसरा ट्र्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, तीसरे युवक (Rajnandgaon Accident) के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी मिल रही है कि दोनाें मृतक युवक बजरंग दल से भी जुडे़ हुए थे।

Published on:
23 Feb 2024 11:40 am