अंबिकापुर. Young girl death case: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदना के कोट में फ्लाई ऐश ईंट भट्ठा के मिक्सर मशीन में 14 फरवरी को फंसकर एक युवती की मौत हो गई थी। युवती मशीन की साफ-सफाई कर रही थी, इसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच पश्चात पुलिस ने लापरवाही पर ईंट भट्ठा संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सीतापुर में अप्रशिक्षित कारीगरों से बिना सुरक्षा के फ्लाई एश ब्रिक्स मशीन का संचालन किया जा रहा था।