राजनंदगांव

मुख्यमंत्री जी, देख लीजिए चार्जिंग में लगाते ही गरम होकर तड़क गया स्काई योजना का सरकारी मोबाइल

राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत बांटे जा रहे मोबाइल के गर्म होकर तड़क जाने का मामला सामने आया है। जि

2 min read
मुख्यमंत्री जी, चार्जिंग में लगाते ही गरम होकर तड़क गया स्काई योजना का सरकारी मोबाइल, खौफ में महिला मजदूर

राजनांदगांव/खैरागढ़. राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत बांटे जा रहे मोबाइल के गर्म होकर तड़क जाने का मामला सामने आया है। जिले में इस तरह की पहली शिकायत खैरागढ़ के सोनेसरार वार्ड से आई है। यहां रहने वाली एक मजदूर महिला को योजना के तहत मोबाइल मिला है, जो चार्ज करते समय तड़क गया।

गर्म होकर तड़क गया
संचार क्रांति योजना के तहत शहर के सोनेसरार वार्ड में रहने वाली सुंदरी कोसरे को मोबाइल फोन मिला था। फोन मिलने के आठ दिन बाद ही चार्जिंग मे लगाने के दौरान यह फोन गर्म होकर तड़क गया। महिला ने इसकी जानकारी जियो कंपनी के रिटेल शाप पर दी लेकिन उन्होंने इसे वापस लेने से इंकार करते बाजार में जाकर सुधार कराने की बात कह दी।

ये भी पढ़ें

सिविल लाइन में नगर निगम ने निकाली डेंगू जागरूकता रैली

२२ सौ मोबाइल का किया गया है वितरण
सरकार की स्काई योजना के अन्र्तगत शहर के बीस वार्डो में हितग्राहियों को लगभग 22 सौ मोबाइल का वितरण किया गया है। वितरण किए गए स्मार्ट फोन में खराबी आने की यह पहली शिकायत मिली है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका खैरागढ़ ने 5 अगस्त से 17 अगस्त तक शहर के सांस्कृतिक भवन में शिविर लगाकर शहर के बीस वार्डो के हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया था।

स्काई योजना के तहत मिला था मोबाइल
सुंदरी बाई को भी शिविर अनुसार 12 अगस्त को स्काई योजना के तहत सरकारी मोबाइल दिया गया था। सुंंदरी बाई ने बताया कि सोमवार को मोबाइल से बात करने के बाद चार्जिंग खत्म होने पर उसे चार्ज में लगाया था। चार्ज में लगाते ही मोबाइल अचानक गरम होने लगा और मोबाइल की पूरी स्क्रीन तड़कने लगी।

सुविधा पालिका के पास नहीं
आनन फानन मे मोबाइल मे विस्फोट होने की हड़बड़ी में हितग्राही ने मोबाइल चार्जिंग बंद कर उसकी बैटरी निकाली लेकिन तब तक मोबाइल का सामने का स्क्रीन पूरी तरह तड़क गया था। अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन उन्होंने ऐसी घटना से इंकार करते कहा कि मोबाइल वितरण कार्य प्रदेश स्तर पर करने वाली कंपनी ने किया है। इसमें बदलाव और सुधार जैसी सुविधा पालिका के पास नहीं है।

मजदूरी करके चलाती है अपना परिवार
महिला ने बताया कि बाजार में मोबाइल दुकान में पता करने पर उसे निजी दुकानदार 16 सौ रू से अधिक का खर्चा बता रहे हैं। सुंदरी बाई के पति मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। ऐसे में मोबाइल मिलने के आठ दिन के भीतर ही इतनी राशि खर्च कर इसे बनवाना उसके बस की बात नहीं है।

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़-इंदौर की तरह होगी प्रदेश के रोड व नालियों की सफाई, निजी एजेंसी को देंगे ठेका
Published on:
23 Aug 2018 10:42 am
Also Read
View All