राजनंदगांव

नौकरी लगाने के नाम पर युवक ने ठगा लाखों रुपए, सपनों का कार खरीदकर घूम रहा था आरोपी….फिर हो गया यह कांड

Rajnandgaon Fraud News: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला एक फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 4:55 PM IST
ठगी की रकम से आरोपी ने खरीदी थी कार, जेल गया
ठगी की रकम से आरोपी ने खरीदी थी कार, जेल गया

CG Fraud News: राजनांदगांव। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला एक फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी ठगी की रकम (Thgai News) से कार खरीदी कर घूम रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी योगेश हिरवानी पिता कचरूराम निवासी अछोली थाना डोंगरगढ़ ने 2 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सुनील पटेल पिता मकसुदन निवासी उमरपोटी दुर्ग, राजेश महिलांगे पदुमतरा खैरागढ व अन्य 2 व्यक्तियों के द्वारा रेलवे विभाग में टिकट एक्जॉमिनर के पद पर नौकरी लगाने के नाम से साढ़े 18 लाख रुपए ठगी किया है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। शिकायत (Fraud News) में प्रार्थी ने बताया था कि आरोपी राजेश महिलांगे से उनकी मुलाकात साल भर पहले हुई थी। इस दौरान रेलवे विभाग में नौकरी लगाने की बात बताया था। इसके एवज में 13 लाख रुपए मांगे थे।

इस दौरान आरोपी महिलांगे ने अपने बडे अधिकारी के रूप में सुनील पटेल निवासी दुर्ग से मिलाया था। जो नौकरी लगाने का अश्वासन (CG Thagi News) दिया था। पुलिस इस मामले में फरार राजेश महिलांगे निवासी पदुमतरा खैरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी सुनील पटेल पिता मकसुदन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं।

Updated on:
15 Sep 2023, 4:55 PM IST
Published on: