एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने साइबर सेल महासमुंद व कोतवाली पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर परिवार संबंधित, भूमि बंटवारा संबंधित और मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। जांच दौरान पता चला कि मृतक का छोटा लड़का धर्मेन्द्र साहू घटना के समय घर में था। जिससे घटना संबंध में पूछताछ में पुलिस को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा।