राजसमंद

‘मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी हूं, यहां दुकान चलानी है तो हर माह देने होंगे बीस हजार रुपए’

मुखर्जी चौराहा निवासी राज कुमार वैष्णव ने दुकान में घुसकर मिठाई बिखरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज कराया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 6:38 PM IST
crime news

राजसमंद. मुखर्जी चौराहा निवासी राज कुमार वैष्णव ने दुकान में घुसकर मिठाई बिखरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी एक दुकान बजरंग चार्ट के नाम से मुखर्जी चौराहे पर है। आरेापी चिड़ी वैष्णव करीब 06 माह से दुकान पर आकर मेरे व मेरे पिता बालुदास से गाली गलौच कर दादागिरी करता है। कहता है कि मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी हूं।

यहां दुकान चलानी है तो मुझे हर माह बीस हजार रुपए देने होंगे। रुपए नहीं दिए तो दुकान बंद करवा दूंगा। आरोपी मुझे व मेरे पिता को डरा धमका कर कभी पांच सौ, कभी हजार रुपए ले जाता रहा है। आरोपी चिड़ी वैष्णव कभी कभी उसकी गैंग के साथ दुकान पर आकर दादागिरी से रूपयों की वसूली करता है। पांच दिन पहले आरोपी दुकान में घुसा व मेरे व पिता से गाली गलौच की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब मैं दुकान पर था, तब आरोपी अनाधिकृत रूप से घुस गया और गालियां निकालने लगा।

रूपयों की भी मांग की। रुपए देने से इनकार किया तो वह गाडी से लट्ठ व हाथ में फेट पहन कर वापस आया और दुकान में पड़ी मिठाई आदि को बिखेर दिया और काउंटर पर तोड़फोड़ की। जिससे मेरी दुकान में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ। यही नहीं आरोपी ने लट्ठ से मेरे पर हमला भी किया। मेरे बाएं कान की सोने की बाली खींच ली। दुकान पर काम कर रहे लोगों ने छुड़ाया। इसी बीच आरोपी किशनदास भी मेरी दुकान में घुस गया और गाली-गलौच कर दुकान में तोडफोड़ की। पुलिस ने इस संबंधम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
23 Nov 2024, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रीनाथजी के दर्शन के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, ले जाना पड़ा अस्पताल

Rajsamand New Zila Pramukh : सिर्फ 6 साल का सियासी सफर, बन गई जिला प्रमुख, सुंदर देवी कीर की सफलता बनी प्रेरणा

Rajsamand Zila Pramukh : राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस ने लहराया परचम, सुंदर देवी कीर को मिली जिला प्रमुख की कुर्सी

राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP के 3 विधायकों की सियासी परीक्षा में लगा झटका, कुंभलगढ़ ने बचाई पार्टी की लाज; जानें 29 सीटों का गणित

राजसमंद पंचायत चुनाव परिणाम: लाखों फॉलोअर्स वाली कांग्रेस की निहारिका राव ने नंगे पैर गांव-ढाणी में मांगे थे वोट, दर्ज की शानदार जीत