राजसमंद

राजस्थान शिक्षा रैंकिंग: मुख्यमंत्री का जिला शिक्षा में 20वें पायदान पर, राजसमंद 11वें स्थान पर लुढ़का

प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवंबर माह की रैंकिंग में प्रदेश के विभिन्न जिलों की शैक्षिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिला भी शिक्षा के मामले में 22वें स्थान पर है।

2 min read

मधुसूदन शर्मा

राजसमंद: प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवंबर माह की रैंकिंग में प्रदेश के विभिन्न जिलों की शैक्षिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिला भी शिक्षा के मामले में 22वें स्थान पर है। राजसमंद जिले की रैंक में भी गिरावट आई है, जो अक्टूबर में 9वें स्थान पर था, अब नवंबर में 11वें स्थान पर आ गया है। शिक्षा विभाग द्वारा 5 दिसंबर को यह रैंकिंग जारी की गई, जिसमें कई जिलों की हालत गंभीर बताई गई है। कुछ नए जिलों जैसे गंगापुर सिटी, अनूपगढ़, ब्यावर और सांचौर इस बार रैंकिंग में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि शिक्षा विभाग ने पुराने 33 जिलों के आधार पर ही रैंकिंग की है।

मुख्य जिलों की स्थिति

राजस्थान में अक्टूबर में जो जिले शीर्ष स्थान पर थे, वे नवंबर में रैंक में गिरावट का सामना कर रहे हैं, जबकि कुछ नए जिलों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। उदाहरण के लिए, चूरू जिला, जो अक्टूबर में 14वें स्थान पर था, अब पहले स्थान पर काबिज हो गया है। हनुमानगढ़ भी अक्टूबर में पहले स्थान पर था, लेकिन नवंबर में वह दूसरे स्थान पर आ गया है। कोटा और सीकर ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया है। वहीं, उदयपुर को भी एक स्थान का सुधार मिला है, जो पहले 32वें स्थान पर था और अब 31वें स्थान पर पहुंच गया है।

शैक्षिक रैंकिंग (राज्य स्तर)

रैंकजिलास्कोर
1चूरू55.00
2हनुमानगढ़54.31
3सीकर53.66
4कोटा53.64
5चित्तौडगढ़53.22
6टोंक51.37
7डूंगरपुर51.12
8भीलवाड़ा51.08
9गंगानगर50.93
10अजमेर50.92
11राजसमंद50.66
12जैसलमेर50.65
13झालावाड़50.42
14झुंझुनूं50.25
15पाली50.09
16स. माधोपुर49.75
17धौलपुर49.72
18करौली49.32
19बूंदी48.82
20भरतपुर48.09
21अलवर48.04
22जोधपुर47.93
23नागौर47.69
24प्रतापगढ़47.18
25बारां46.71
26जालोर46.64
27बाड़मेर46.54
28जयपुर44.64
29बीकानेर44.26
30दौसा40.00
31उदयपुर39.47
32सिरोही38.23
33बांसवाड़ा35.29

राजसमंद जिला ब्लॉकवार रैंकिंग

ब्लॉकरैंकस्कोर
राजसमंद3953.00
भीम76-
खमनोर14151.05
देवगढ़14950.91
रेलमगरा17750.57
आमेट18450.28
कुंभलगढ़20049.98
देलवाड़ा29244.82

रैंकिंग के आधार बिंदु

  1. सभी संस्था प्रधान अपने विद्यालय की ओर से कम से कम 100 रुपए डोनेट करें (प्रति विद्यालय) – 10 अंक
  2. प्रतिदिन छात्र उपस्थिति ऑनलाइन करना (सभी विद्यालय) – 5 अंक
  3. इंस्पायर अवार्ड, एनएमएमएस, विज्ञान प्रदर्शनी, राज्य प्रतिभा खोज, ऑनलाइन अपडेट – 10-15 अंक
  4. लाइब्रेरी पुस्तकों का वितरण नामांकन का 40% अधिक ऑनलाइन वितरण पर – 5 अंक
  5. आधार जन आधार ऑथेंटिकेशन 95% से अधिक पर – 5 अंक
  6. एसएमसी और एसडीएमसी बैठक में सदस्यों की उपस्थिति 60% अधिक पर – 10 अंक
  7. आईसीटी लैब 75% विकसित पर – 5 अंक
  8. उजियारी पंचायत और नामांकन वृद्धि 10% पर – 10 अंक
  9. खेल मैदान विकसित 75% पर – 5 अंक
  10. पीटीएम 60% उपस्थिति पर – 5 अंक
Published on:
20 Dec 2024 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर