शहडोल

दो मार्बल फैक्ट्री से लाखों की चोरी

केलवा थाना क्षेत्र के तासोल में सोमवार रात दो मार्बल गैंगसा फैक्ट्रियां पर दफ्तर व स्टोर के ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल पार कर ले गए। शातिर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मशीन भी उठा ले गए।

less than 1 minute read
May 23, 2017
Marble Factory Chori

केलवा थाना क्षेत्र के तासोल में सोमवार रात दो मार्बल गैंगसा फैक्ट्रियां पर दफ्तर व स्टोर के ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल पार कर ले गए। शातिर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मशीन भी उठा ले गए। मंगलवार अल सुबह केलवा थाना प्रभारी मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे, जहां घटना स्थल का जायजा लेने के बाद तहकीकात शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तासोल स्थित राशिका मार्बल फैक्ट्री में सोमवार रात मार्बल पत्थर काटे जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने मुख्य द्वार पर स्थित दफ्तर के ताले तोड़ दिए। पुराने सिगमेंट, टीवी, सीसीटीवी कैमरा सेट, प्रिंटर, लोहे व पीतल के अन्य कीमती उपकरण भी पार कर गए।

इसी तरह बगल में स्थित सेक्सरिया मार्बल फैक्ट्री के दफ्तर के भी ताले तोड़कर पुराने सिगमेंट सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। चोरी की वारदात का पता सुबह दफ्तर के बाहर जल रही लाइट बंद करने के लिए श्रमिक पहुंचे, तो पता चला। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक जयसिंह नाथावत के साथ कई लोग पहुंच गए। सूचना पर केलवा थाना प्रभारी भरत कुमार योगी, हैड कांस्टेबल जसवंत भी पहुंच गए। घटना स्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन आरोपितों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। पुलिस द्वारा गहनता से तहकीकात की जा रही है।

Published on:
23 May 2017 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर