रामपुर

VIDEO: आजम खान पढ़ रहे थे ईद की नमाज उसी वक्त पीछे बच्चा कर रहा था यह काम, वीडियो वायरल

देश भर में शांती पूर्वक मनाई जा रही ईद नमाज के दौरान बच्चे का क्यूट वीडियो आजम खान पढ़ रहे थे नमाज बच्चा कर था कुछ ऐसा
less than 1 minute read
• •
Jun 05, 2019
eid
आजम खान पढ़ रहे थे ईद की नामज उसी वक्त पीछे बच्चा कर रहा था यह काम, वीडियो वायरल

रामपुर। Eid 2019 देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। फिजाओं में चारों तरफ खुशियां बखरी हुईं है। लेकिन इस बीच रामपुर से एक तस्वीर सामने आई है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है और ये हल्की सी मुस्कान आपके अंदर से आती है जो असल मायने में खुशी होती है। दरअसल हाल ही में श्रीनगर से एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक बच्ची नमाज अदा कर रहे अपने पिता की पीठ पर चढ़ बैठी। जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हुआ, वहीं अब रामपुर से भी एक बच्चे की वीडियो सामने आई है।

कहते हैं बच्चे भगवान का रुप होते हैं, वो जो भी करते हैं अबोध होकर करते हैं और कई बार वो कुछ ऐसा करते हैं जो लोगों के मन को भा जाता है। ईद के दिन जहां सभी नमाज अदा कर सजदा कर रहे हैं उस वक्त बच्चा इधर-उधर सबको हैरान हो कर सबको देख रहा है।

दरअसल वीडियो सपा नेता आजम खान के नमाज के दौरान की है। जब वह नगर की ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे। जिस वक्त सभी सिर झुका कर सजदा कर रहे थे उसी वक्त वहीं बैठा एक बच्चा चारो तरफ देख रहा है। वीडियो ईद की सुबह की नमाज के दौरान की है।

Updated on:
05 Jun 2019 12:20 pm
Published on:
05 Jun 2019 12:17 pm