रामपुर

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं आजम की मुश्किलें, हथियार को लेकर जारी हुआ नोटिस, देखें वीडियो

-जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं -कई मामलों में इनके खिलाफ चार्जशीट फाइल हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 2:24 PM IST
SP leaders meet election officers and demanded to remove DM,SSP Rampur
SP leaders meet election officers and demanded to remove DM,SSP Rampur

रामपुर। जिला अधिकारी ने सपा नेता आजम खान समेत नगर विधानसभा क्षेत्र के छह लोगों को एक नोटिस भेजा है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। कई मामलों में इनके खिलाफ चार्जशीट फाइल हुई है। ऐसी स्थिति में जो पुलिस की रिपोर्ट हमारे यहां आई है, उसी को लेकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस के जवाब के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम रामपुर ने बताया कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उसी प्रक्रिया के तहत हमने आजम खान, तनवीर, युसूफ अली खान समेत छह लोगों को नोटिस जारी करके यह बात कही है कि वह कोर्ट में उपस्थित होकर इस नोटिस का जवाब दें। अगर उनके जवाब से हम संतुष्ट होते हैं तो ठीक है और अगर हम संतुष्ट नहीं होंगे तब उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

दरअसल, सपा नेता आजम खान के पास उनकी अपनी दो नाली बंदूक है। उसी बंदूक को लेकर रामपुर जिला अधिकारी आंजनेय कुमार ने एक नोटिस आज़म खान को भेजा है । नोटिस में यह बात लिखी है कि लोकसभा चुनाव में बंदूक का दुरुपयोग हो सकता है, क्योंकि उनके कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। कई केसों में उनके खिलाफ़ चार्जशीट फाइल हो चुकी है। उसी को लेकर यह नोटिस भेजा गया है।

Published on: