मेरठ. लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करने मेरठ पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत एक दिन पहले ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि बीते 56 महीनों में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। इस मौके पर उन्होंने अपना पुराना नारा फिर से दोहराया, मोदी हैं तो मुमकिन है। उन्होंने यह नारा छह बार दोहराया। इसके साथ ही सभा में मौजूद लोगों ने भी मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाना शुरू कर दिया।