रामपुर

Rampur: CAA Protest के दौरान युवकी की मौत के 86 दिन बाद शुरू हुई जांच

Highlights -हिंसा में गोली लगने से हुई थी फैज नामक युवक की मौत -हिंसा की जांच के लिए दिए गए थे आदेश -सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस और स्थानीय नागरिकों से की पूछताछ -अभी तक युवक की हत्या का नहीं खुला है राज
less than 1 minute read
Mar 17, 2020
rampur_caa.jpg
,,

रामपुर: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर सूबे के कई शहरों में हिंसा भड़क गयी थी, वहीँ 21 दिसम्बर को रामपुर में भी प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में के युवक की मौत हो गयी थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए थे। जिसमें आज घटना के 86 दिन बाद सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना के सम्बन्ध में आम नागरिकों से भी जानकारी देने की अपील की।

इस तारीख को हुई थी घटना

सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता ने बताया की 21 दिसंबर 2019 को हाथीखाना चौराहे पर हज़ारों लोगों ने सीएए, एनआरसी को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन उग्र हो गया उसी प्रदर्शन में एक प्रदर्शनकारी फेज नाम के युवक की मौत हो गई। उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर डीएम रामपुर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्ही के आदेश पर ये मजिस्ट्रियल जांच कर रहा हूँ। आज में खुद यहां आया हूँ। यही पर प्रदर्शन कर रहे फेज नाम के युवक की मौत हुई थी ।अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था उसी घटना को खुलासे के लिए ये जांच की जा रही है।

Published on:
17 Mar 2020 06:35 pm
Also Read
View All
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी विवाद, आज छात्रों से मिलेंगे माता प्रसाद पांडे; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद सक्रिय, राज्यपाल से कार्रवाई रोकने का अनुरोध

Jauhar University पर बुलडोजर: शशि थरूर बोले- सरकार कब्जे में लेकर चलाए, SP ने कहा- हम सत्याग्रह करेंगे

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़! प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में दी चुनौती, माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर