कुछ अधिकारी ऐसे काम करते हैं जो न सिर्फ नौकरशाही बल्कि समाज के लिए भी नजीर बन जाते हैं।
रामपुर: अक्सर हम अफसरशाही को लेकर तमाम लापरवाही के किस्से सुनते हैं। लेकिन इसके बीच कुछ अधिकारी ऐसे काम करते हैं जो न सिर्फ नौकरशाही बल्कि समाज के लिए भी नजीर बन जाते हैं। जी हां पर्सन ऑफ द वीक में इस बार हम आपको मिलवाने जा रहे हैं डीएम रामपुर आंजनेय कुमार सिंह से।
भाजपा विधायक के गांव मेंं बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा—दौड़ा पीटा, 2 की हालत गंभीर
अलग पहचान बनाई
बीते एक साल में डीएम आंजनेय कुमार सिंह अपनी कार्यप्रणाली से अलग पहचान बनाई हैं। कभी वे खुद नाली साफ करते दिखे तो कभी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते दिख जाते हैं। पत्रिका से बातचीत में डीएम आंजनेय कुमार ने बताया कि सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में स्वास्थ्य और शिक्षा है। इसलिए इसे सुधार पर जोर है। यही नहीं उन्होंने एक साल में कद्दावर नेता आजम खां सहित बड़ी संख्या में भू माफियाओं पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद समाज के सभी तबके को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ सब विकास में भी भागीदार बनें।
आजम खां ने लगाए थे आरोप
यही नहीं हालिया बीते विधानसभा उपचुनाव में खुद आजम खां ने डीएम आंजनेय कुमार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाए। आज भी उनका यही मानना है कि जो भी उनके पास व्यक्ति आये वो संतुष्ट होकर जाए। खुद वे कभी कभार अधीनस्थों को भी इसके लिए चेक करते हैं। फिलहाल रामपुर जैसे संवेदनशील शहर में डीएम आंजनेय कुमार सिंह अनवरत सरकारी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।