
बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। विभागीय टीम बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी करने गई थी। पथराव कर कर्मचारियों की कार व बाइको को भी तोड़ा गया। घटना में जेई समेत चार कर्मचारी घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया हैक। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उस्मानपुर गांव वर्तमान में भाजपा विधायक बिजेंद्र खटीक का गांव है।
जानकारी के अनुसार, खुर्जा एरिया में बिजली विभाग की तरफ से लंबे समय से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम को लेने के देने पड़ गए। यहां ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी के साथ पीटा। जिसमें जेई समेत करीब 4 लोगों को चोटें आई हैं। सभी को स्थानीय कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत अभी काफी गंभीर बताई जा रही है। यहां उनके वाहनों में भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की।
वहीं, विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भी जबरदस्त रोष है। बता दें कि पूर्व में भी कई बार खुर्जा क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम का गांवों में चेकिंग के लिए जाने पर विरोध झेलना पड़ा है। इस घटना से विधुत विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में पुलिस कार्रवाई को लेकर बेहद नाराज़गी है। खुर्जा बिजली विभाग के एक्सईएन महेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
Updated on:
14 Feb 2020 04:15 pm
Published on:
14 Feb 2020 04:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
