
प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक | फोटो सोर्स- patrika.com
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फिल्म शोले का एक सीन असल जिंदगी में देखने को मिला। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपने साथ पेट्रोल की कैन भी ले गया था और खुद को आग लगाने की धमकी दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
यह पूरी घटना स्याना इलाके के बरौली वासुदेव गांव के रहने वाले 26 साल के अतुल कुमार राघव पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं। अतुल कुमार प्रेमिका के गांव पहुंच गया जहां उसके हाथ में पेट्रोल की कैन थी। अतुल ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और गांव में बने 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद उसने प्रेमिका के पिता को फोन करके बताया कि वे टावर पर चढ़ गया हैं और अगर शादी नहीं कराई गई तो वे अपनी जान दे देगा।
अतुल की रिश्तेदारी औरंगाबाद के एक गांव में है। कुछ महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान अतुल की मुलाकात एमए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की भी कोशिश की थी, लेकिन लड़की के परिवार वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने शादी रुकवा दी। इसके बाद से ही अतुल नाराज था और उसने लड़की के परिवार को आत्महत्या की धमकी दी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया और सीएचसी लखावटी से एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल से नीचे उतरने को खूब कहा, लेकिन उसने साफ कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं लाया जाएगा वह टावर से नहीं उतरेगा। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाया और उसे अतुल से मोबाइल पर बात कराई। अपनी प्रेमिका से बातचीत करने के बाद अतुल मान गया और करीब एक घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया।
टावर से नीचे आते ही पुलिस ने तुरंत अतुल को पकड़ लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की कैन छीन ली। लड़की ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें अतुल पर शादी के लिए जबरन दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर अतुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।
Published on:
06 May 2026 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
