
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया
बुलंदशहर में बीते दिनों अपने बर्थडे के दिन केक चेहरे पर लगाने को लेकर जिस युवक जीतू सैनी ने तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दिया था, पुलिस गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे खुर्जा थानाक्षेत्र मेंमुठभेड़ में उसे मार गिराया, हत्यारोपी को तीन गोलियां लगीं । पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीतू 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूपी का सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीत चुका था।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल के बार भारी पुलिस बल तैनात है। बदमाश की गोलियों से इंस्पेक्टर मो.असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, दो सिपाही रामफल और कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।
बता दें कि 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू सैनी का बर्थडे था, इस दौरान चेहरे पर केक लगाने के बाद हुए विवाद ने जीतू ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया, तीनों के परिवार एनकाउंटर की मांग करते हुए काफी हंगामा किए। पुलिस ने ताबड़तोड़ करवाई करते हुए जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था।
पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए SP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया-की आरोपियों की तलाश में पुलिस की छह टीमें दबिश दे रही थीं। इसी दौरान गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने स्कूटी पर जा रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, फिर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल, स्कूटी और भारी मात्रा में खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
एनकाउंटर में आरोपी के मारे जाने के बाद मृतक अमरदीप के परिवार ने संतोष जाहिर किया है। अमरदीप की बहन ने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें काफी तसल्ली मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मांग थी कि आरोपी को उसके किए की सजा मिले। वहीं, अमरदीप की पत्नी ने कहा कि जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था, उसके खिलाफ हुई कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने का एहसास हुआ है। साथ ही उन्होंने प्रशासन के काम को सराहनीय बताया।
Updated on:
30 Apr 2026 03:12 pm
Published on:
30 Apr 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
