5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police encounter: पुलिस और अपहरणकर्ता के बीच मुठभेड़, अपहृत किशोर को किया गया बरामद

Student kidnapped in Unnao: उन्नाव में 11 वर्षीय बच्चे का उस समय अपहरण कर लिया गया। जब वह स्कूल से लौट रहा था। पुलिस की घेरेबंदी देख अपहरणकर्ता ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अपहरणकर्ता को गोली लगी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Student kidnapped in Unnao उन्नाव 11 वर्षीय मासूम बच्चे को अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद किया। ‌बच्चे की बरामदगी के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। अपहरणकर्ता ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से अपहरणकर्ता घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहार थाना क्षेत्र की। ‌

11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुरवा क्षेत्र के बेवल गांव निवासी छात्र शिव बालक (11) सीताराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल केदारखेड़ा थाना बिहार पढ़ने के लिए गया था जो वापस घर नहीं पहुंचा। शिव बालक कक्षा 5 में पढ़ता है, जो स्कूल से घर लौटते समय लापता हो गया। पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले शिव कुमार कुशवाहा (45) पर अपहरण का आरोप लगाया।

अपहृत किशोर को खोजने के लिए लगाई गई टीम

पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना बिहार में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अपहृत किशोर की बरामदगी के लिए टीम को लगाई गई। ‌एसओजी, सर्विलांस और थाना बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुरवा-असोहा मार्ग पर पड़वाखेड़ा पावर हाउस के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

क्या कहते है क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान शिव कुमार कुशवाहा पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बेवल थाना पुरवा उन्नाव के रूप में हुई है।

अपहृत बच्चे को बरामद किया गया

आरोपी के कब्जे से अपहृत शिव बालक को बरामद कर लिया गया। शिव बालक के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घायल शिवकुमार कुशवाहा को इलाज के लिए सीएचसी पुरवा भेजा गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।