5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी पड़ोसी के घर रहने चली गई तो हुआ विवाद, कुल्हाड़ी मारकर एक की हत्या

Unaoo murder;उन्नाव में प्रेम प्रसंग के बीच एक ही गांव के दो परिवारों के बीच लड़ाई हो गई, जिसमें प्रेमी के पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। बेटी अपने मन से प्रेमी के घर रहने चली गई थी। तीन को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
घायलों को अस्पताल लाया गया, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

unnao murder: उन्नाव में प्रेमी का प्यार बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक के घर खींच ले गया। वह उसके घर में रहने के लिए चली गई। घटना के बाद दोनों ही परिवारों में तनाव हो गया। ‌देर रात बेटी के चले जाने के बाद तनाव के बीच दोनों परिवारों में बहस शुरू हो गई। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान लड़की के भाई ने कुल्हाड़ी से प्रेमी के पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन को गिरफ्तार किया गया है; आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।

बेटी अपने मन से पड़ोसी के घर रहनेचल गई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिहार थाना‌क्षेत्र अंतर्गत बैजुवामऊ गांव में 21 वर्षीय किशोरी पुत्री राजकुमार का अपने पड़ोस में रहने वाले पवन (21) पुत्र पुत्तीलाल के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कारण वह प्रेमी के घर रहने के लिए चली गई। जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। जबकि दोनों ही परिवार लोधी बिरादरी के हैं।

रात में भी जमकर मारपीट

देर रात किशोरी के घर वाले पवन के घर पहुंच गए और बहस करने लगे। इस दौरान बातचीत इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। किशोरी के भाई दीपक, पुत्र राजकुमार ने कुल्हाड़ी से पवन के पिता पुत्तीलाल के सर पर हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर पड़े। पुत्तीलाल के गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।

देर रात हुई मारपीट की

इस दौरान राजशेंवरी, अमन और सुनीता भी घायल हो गईं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ‌सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर में भर्ती कराया, जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।‌ इधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों एक ही बिरादरी लोधी समाज से

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों परिवारों में विवाद हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन नामजद को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें राजकुमार, फूलचंद और मीना शामिल हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों परिवार एक ही बिरादरी के हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसको देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। ‌