
फोटो सोर्स-- मेटा एआई
Rojgar Mela 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उन्नाव में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जो सभी विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला 20 जून से 27 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह रोजगार मेला जीडीएक्स ग्रुप नोएडा की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार के 12 साल पूरे होने पर यह रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जीडीएक्स ग्रुप नोएडा की तरफ से आयोजित मेला असोहा, हिलौली, पुरवा, सुमेरपुर, बीघापुर, सिकंदरपुर करण, बिछिया, सिकंदरपुर सरोसी, नवाबगंज, मुरादाबाद, बांगरमऊ, फतेहपुर 84, औरास, सफीपुर, मियागंज और हसनगंज में आयोजित किया जाएगा।
सेवायोजन कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार 20 जून को असोहा, हिलौली, पुरवा में रोजगार मेला लगेगा। इसके साथ ही 22 जून को सुमेरपुर, बीघापुर, सिकंदरपुर करण, 23 जून को बिछिया, सिकंदरपुर सिरोसी, नवाबगंज, 24 जून को गंज मुरादाबाद, बांगरमऊ, 25 जून को फतेहपुर 84, औरास और 27 जून को सफीपुर, मियागंज, हसनगंज शामिल है।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जल जन कल्याण के अभियान के अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा, ना ही वर्दी का पैसा लिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भर्ती होगी। जिन्हें जिले के अंदर और गैर जिले में भी भेजा जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिले के बरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर है।
Published on:
10 Jun 2026 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
