20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बातों में उलझाया और बदल लिया ATM’, उन्नाव पुलिस ने दबोचा शातिर क्रिमिनल, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

Unnao Police: उन्नाव पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर बड़े पैमाने पर लेनदेन करने वाले को गिरफ्तार किया है जो कानपुर देहात का रहने वाला है। जिसके पास से सात एटीएम बरामद हुए हैं।
2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Unnao News: उन्नाव में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बातों में उलझा कर पैसा निकालने गए व्यक्ति से एटीएम बदल लिया। इस दौरान एटीएम का पासवर्ड भी देख लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कानपुर देहात के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से सात एटीएम कार्ड बरामद किया है। इसके खिलाफ औरैया, उन्नाव, फतेहपुर के थानों में मुकदमा दर्ज है। मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है

बातों में उलझाया और ले लिया एटीएम कार्ड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी सरकारी अस्पताल के पास एचडीएफसी बैंक का एटीएम स्थित है। इसी एटीएम से विजय पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी शक्ति नगर गंगा घाट 4 जून 2026 को पैसा निकालने के लिए गया था। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति विजय को बातों में उलझा लिया और एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसने अलग-अलग समय पर ऑनलाइन शॉपिंग और कैश निकलने में कार्ड का इस्तेमाल किया। इस दौरान करीब 62 हजार रुपए का लेनदेन किया गया। विजय ने 17 जुलाई 2026 को गंगा घाट थाने में मुकदमा दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई।

कानपुर देहात निवासी को किया गया गिरफ्तार

गंगा घाट थाना उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी अपनी टीम के साथ विजय सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी जरसेन थाना मूसानगर कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। जिसके पास से सात एटीएम कार्ड जिसमें पांच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक कार्ड बैंक ऑफ़ बड़ौदा और एक पंजाब एंड सिंद बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी के खिलाफ दिबियापुर औरैया, सदर कोतवाली उन्नाव, दो यूपी गैंगस्टर एक्ट के और फतेहपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के माध्यम से जेल भेज रही है।

इन धाराओं में की गई कार्रवाई

मिली तहरीर के आधार पर गंगा घाट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज किया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 319(2), 317(2), 317(4) की वृद्धि की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 4600 रुपए नगद भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, हेड कांस्टेबल देवनारायण सिंह, कांस्टेबल लोकेंद्र यादव, कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल थे।