3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में मानसून की दस्तक: शुरू हुई झमाझम बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट से खुली लोगों की नींद

IMD weather update Unnao: मौसम विभाग ने उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट से लोग दो-चार हो रहे हैं। मानसून की बारिश ने भी दस्तक दी है।
2 min read
Google source verification
मानसून की दस्तक, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD issues lightning alertUnnao: मानसून उन्नाव में भी दस्तक दे दी है। आज 3 जुलाई की सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। रात में भी आकाशीय बिजली चमकने की भी घटनाएं हुई है। इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गरज और चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम वैज्ञानिक कानपुर डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले गुरुवार 9 जुलाई तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। चार, पांच और 6 जुलाई को तेज धूप निकलने की संभावना है। तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस हफ्ते रुक रुक कर बारिश होते रहने का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा आज उन्नाव का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेशके उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहने का अनुमान है। आज भोर पहर से ही बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने की घटना हो रही है। मौसम विभाग मैसेज के माध्यम से लोगों को अलर्ट कर रहा है। दिन में अभी बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 70 प्रतिशत और रात में 40 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।‌

कैसा रहेगा 4 जुलाई का मौसम?

मौसमविभाग के अनुसार शनिवार 4 जुलाई को भी सुबह के समय बारिश होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, न्यूनतम 28.9 डिग्री रहने का की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। दिन और रात में 40 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा रविवार 9 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 5 जुलाई का तापमान 36.5 डिग्री से 28.3 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है इस दौरान बारिश भी हो सकती है। ‌सोमवार 6 जुलाई को 56 प्रतिशत, मंगलवार 7 जुलाई, बुधवार 8 जुलाई, गुरुवार 9 जुलाई को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग में समय-समय पर जारी होने वाली मौसम संबंधी सूचनाओं को ध्यान से पढ़ने और अमल करने को कहा है।