4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में UPSC की तैयारी कर रही युवती को नर्सिंग होम संचालक में प्रेम जाल में फंसाया, दो बार कराया गर्भपात, अब हत्या

Unnao girl murder: उन्नाव के नर्सिंग होम संचालक सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मृतका की मां ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही निकाल कर सामने आई है।

2 min read
Google source verification
उत्तम नर्सिंग होम, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao girl murdered: उन्नाव की रहने वाली युवती की कानपुर में हत्या कर उसके शव को बुलंदशहर में फेंक दिया गया। इसके पहले युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देखकर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन सदर कोतवाली पुलिस की लापरवाही युवती के लिए जानलेवा बन गई। मृतका की मां ने इस संबंध में कानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। कानपुर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। नर्सिंग होम संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सफीपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 2 वर्ष पहले 10 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा में स्थित उत्तम हॉस्पिटल में दवा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात अस्पताल के संचालक देवकांत उत्तम से हुई। उपचार के दौरान ही देवकांत उत्तम में युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। नर्सिंग होम संचालक बातचीत के दौरान युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम किया। उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

2 साल में दो बार गर्भपात

यहीं से युवती का वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। नर्सिंग होम संचालक युवती को मध्य प्रदेश के ओरछा, कानपुर, उन्नाव के फ्लैट में ले जाकर भी गलत काम किया गया। 2 साल में युवती दो बार गर्भवती हुई, जिसका गर्भपात करा दिया गया। इस संबंध में युवती ने सदर कोतवाली में 19 मई को शिकायती पत्र देकर नर्सिंग होम संचालक देवकांत उत्तम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस से न्याय नहीं मिला।

21 मई को मुलाकात के लिए बुलाया गया

इधर 21 मई को देवकांत उत्तम का भतीजा विवेक पटेल मोबाइल पर मैसेज करके युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती अपनी मां को मैसेज करके विवेक पटेल से मिलने के लिए चली गई। फिर वापस नहीं लौटी। युवती की मां ने इस संबंध में बर्रा थाना में तहरीर देकर अपनी बेटी के अपहरण और हत्या का संदेह जाहिर किया था। उन्होंने देवकांत उत्तम और उसके भतीजे उत्तम पटेल पर आरोप लगाया था।

पुलिस की लापरवाही जानलेवा बनी

लेकिन पुलिस की लापरवाही युवती के लिए जानलेवा हो गई। 23 मई को बुलंदशहर में युवती की लाश मिली। सदर कोतवाली पुलिस ने 24 मई को मुकदमा दर्ज किया। दूसरी तरफ कानपुर बर्रा थाना पुलिस ने कानपुर में खुलासा करते हुए उत्तम नर्सिंग होम के संचालक देवकांत उत्तम, उसके भतीजे विवेक पटेल और नर्सिंग होम के सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह को गिरफ्तार किया।