29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में युवक की दबंगई: घर में घुसकर युवती को जबरन साथ ले जाने का मामला, मां-बेटा हिरासत में

Agra news: आगरा में एक युवक ने शादी से इनकार करने के बाद भी युवती को अपने साथ जबरन ले गया। पीड़िता की मां ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मां बेटे को हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

A young man dragged a young woman from her home in Agra: आगरा में एक और युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। जब घर में घुसकर युवक युवती को जबरदस्ती खींच कर ले गया। इस दौरान युवती साथ चलने से इनकार करती रही। लेकिन दबंग युवक जबरदस्ती करने लगा। युवती की छोटी बहन ने बचाने का प्रयास किया, विरोध करते हुए शोर मचाया। लेकिन युवक नहीं माना और जबरन युवती को अपने साथ‌ ले गया।‌ राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।‌ इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है।

परवेज घर में घुसकर युवती को घसीटा

उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में परवेज घर में घुसकर युवती को साथ ले जाने का प्रयास किया। लड़की साथ चलने से इनकार किया तो जबरदस्ती करने लगा। युवती की छोटी बहन ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर भी युवक नहीं माना और युवती को जबरन अपने साथ ले गया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शादी के लिए बराबर दबाव बनाता था

पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को परवेज अपने माता-पिता के साथ घर पर आया था और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन परवेज मानने को तैयार नहीं हुआ। वह शादी के लिए बराबर दबाव बनाता था। शादी से इनकार के बाद रात में एक बार फिर परवेज घर में जबरदस्ती आ गया और युवती को अपने साथ लिया है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का एक लड़की को घर के अंदर घसीटता हुआ ले जा रहा है। एक लड़की बचाने का प्रयास करती है। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। भीड़भाड़ वाली सड़क से लड़का लड़की को लेकर चला गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर एत्माद्दौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।