29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूट्यूबर दंपती ने कर दिया बड़ा खेल! संबंधों का फायदा उठाकर थमा दिए नकली जेवर; आगरा में 10 लाख की ठगी

Youtuber Couple Accused Of Cheating: यूट्यूबर दंपती ने भरोसे और विश्वास का गलत फायदा उठाया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा खेल कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Apr 29, 2026

youtuber couple accused of swindling rs 10 lakh from businessman by pawning fake jewellery agra news

यूट्यूबर दंपती पर ठगी का आरोप। फोटो सोर्स-Ai

Youtuber Couple Accused Of Cheating:उत्तर प्रदेश के आगरा के शाहगंज इलाके में एक कथित ठगी का मामला चर्चा में है, जहां एक यूट्यूबर दंपती पर भरोसे का फायदा उठाकर कारोबारी से 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि पुराने संबंधों और सामाजिक पहचान का इस्तेमाल कर पहले विश्वास जीता गया, फिर नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर बड़ी रकम ले ली गई।

पुराने संबंधों के सहारे बनाया भरोसा

पीड़ित कारोबारी श्याम लाल आहूजा के मुताबिक उनकी पहचान क्षेत्र में रहने वाले सुशील चावलानी और उनकी पत्नी से थी। दोनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय हैं और परिवारों के बीच घर-आना जाना भी था। पीड़ित का कहना है कि इसी पुराने परिचय और भरोसे की वजह से उन्होंने दंपती की मदद करने का फैसला किया। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही भरोसा उनके लिए नुकसान का कारण बन जाएगा।

व्यापार में नुकसान बताकर मांगी आर्थिक मदद

आरोप के मुताबिक 16 जुलाई 2025 को दंपती ने व्यापार में घाटे और आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए उनसे मदद मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुछ समय में पूरी रकम लौटा दी जाएगी। बताया गया कि विश्वास कायम रखने के लिए दंपती ने करीब 120 ग्राम सोने के जेवर गिरवी के तौर पर दिए। पीड़ित ने इन्हें असली मानते हुए 10 लाख रुपये दे दिए।

रकम नहीं लौटी तो शुरू हुआ शक

श्याम लाल आहूजा के मुताबिक समय गुजरने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने कई बार पैसों की मांग की, लेकिन हर बार आरोपी टालमटोल करते रहे। लगातार देरी और बहानों के चलते पीड़ित को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने गिरवी रखे जेवरों की जांच कराने का फैसला किया।

जांच में नकली निकले जेवर

पीड़ित का आरोप है कि 7 फरवरी 2026 को जब जेवरों को सुनार से चेक कराया गया तो वे नकली निकले। यह पता चलते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया और पीड़ित सीधे आरोपियों के घर पहुंच गया।

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस बारे में दंपती से जवाब मांगा तो वहां विवाद हो गया। आरोप है कि दंपती ने गाली-गलौज की और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। श्याम लाल का कहना है कि किसी तरह वह वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी।

सुनियोजित ठगी का आरोप

पीड़ित का दावा है कि यह साधारण लेनदेन विवाद नहीं बल्कि सुनियोजित ठगी है। उनका आरोप है कि पहले भरोसा कायम किया गया, फिर नकली जेवर देकर बड़ी रकम हड़प ली गई। मामले में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में लेनदेन, जेवरों की असलियत और आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला धोखाधड़ी का है या लेनदेन विवाद का, लेकिन इस घटना ने इलाके में चर्चा जरूर तेज कर दी है।