28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में ई-स्कूटी शोरूम आग से धधका, लाखों का नुकसान, फ्लैट में रहने वाले में दहशत

Fire breaks out at e-scooter showroom: आगरा में ई-स्कूटी शोरूम में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Fire breaks out at e-scooty showroom: आगरा के एक स्कूटी शोरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऊपर की मंजिल में आवासीय फ्लैट्स थे जिनमें लोग रह रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी दहशत में आ गए। आनन-फानन सभी लोग बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की मदद से बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानों में आग न फैले इसके भी प्रयास किए गए। घटना कमला नगर थानाशालीमार एनक्लेव स्थित ई-स्कूटी शोरूम की है।

आप कैसे लगी नहीं पता

उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार एनक्लेव के शांति प्लाजा में एक ई-स्कूटी शोरूम संचालित है। आज शोरूम में अचानक आग लग गई। इसके पहले की कर्मचारियों को समझ पाते, देखते-देखते आग ने की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आज की विकरालता को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। शोरूम के ऊपरी मंजिल में लोगों के आवासीय फ्लैट हैं, जिनमें रहने वालों में भी दहशत पैदा हो गई। आपकी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

शोरूम में रखा लाखों का सामान चलकर खाक

आग लगने की जानकारी दमकल विभाग फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अगल-बगल की दुकानों को भी अपने चपेट में ना लेने के प्रयास किए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती, शोरूम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही

आग लगने की घटना के बाद शोरूम के मानक पर सवाल उठ रहा है। शांति प्लाजा में आग से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। लोगों ने बताया कि शांति प्लाजा के निर्माण के लिए आगरा विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया। यही कारण है कि फायर ब्रिगेड के मानकों को पूरा नहीं किया गया। इस पर भी लोगों ने सवाल उठाया है। बिल्डिंग में नीचे शोरूम और ऊपर आवासीय फ्लैट हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए।