8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर में NH-34 पर बाइक ट्रक में पीछे से घुसी पति- पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर के NH-34 पर दर्दनाक हादसे में ट्रक से टकराने पर बाइक सवार पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई। रिश्तेदारी से लौट रहा पूरा परिवार एक ही बाइक पर सवार था।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल से जानकारी देते SP फोटो सोर्स विभाग

घटनास्थल से जानकारी देते SP फोटो सोर्स विभाग

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रिश्तेदारी से घर लौट रहे पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जान एक पल में चली गई। परिवार एक ही बाइक पर सवार था। तभी नेशनल हाईवे-34 पर उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर पांचों के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े मिले। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए इस हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। धमेड़ा कीरत गांव के रहने वाले उत्तम सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ खुर्जा से वापस घर लौट रहे थे। परिवार किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। घर लौटते समय उनकी बाइक नेशनल हाईवे-34 पर भैसौली कट के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आगे चल रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। लेकिन अचानक उसकी गति कम हो गई। पीछे आ रहे उत्तम सिंह बाइक को संभाल नहीं सके। बाइक सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने जब दृश्य देखा तो उनके भी होश उड़ गए। पति-पत्नी और तीनों बच्चों के शव सड़क पर एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे। पास में टूटी हुई बाइक पड़ी थी। जिसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, इनकी हुई मौत

मृतकों में उत्तम सिंह (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40), बेटा निशांत (8), बेटी दिशा (6) और सबसे छोटी बेटी अनायरा (4) शामिल हैं। निशांत तीसरी कक्षा में पढ़ता था। जबकि दिशा दूसरी कक्षा की छात्रा थी। छोटी बेटी अनायरा ने अभी स्कूल जाना शुरू ही किया था। परिजनों के मुताबिक उत्तम सिंह सिकंदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह किसी परिचित से बाइक मांगकर परिवार को रिश्तेदारी में लेकर गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर परिवार का आखिरी सफर बन जाएगा।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। और जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग