रामपुर

Video: ईद की नमाज के बाद आजम खान ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

सांसद आजम खान ने रामपुर की ईदगाह में अदा की नमाज नमाज के बाद जिला प्रशासन पर साधा निशाना कहा- आप आगे-आगे देखते जाइए, क्‍या होता है

less than 1 minute read
Jun 05, 2019
Video: ईद की नमाज के बाद आजम खान ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

रामपुर। ईद के मौके पर बुधवार को रामपुर में लोगों में काफी उत्‍साह देखा गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और नवनिर्वाचित सांसद आजम खान ने भी अपने गृह जनपद में हजारों नमाजियों के साथ नमाज पढ़ी। उन्‍होंने नगर की ईदगाह में नमाज अदा की।

कहा- ऊपर वाले का बहुत बड़ा करम रहा है

इस दौरान आजम खान मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्‍होंने कहा, लंबे समय से जिला प्रशासन रामपुर को खून में नहलाना चाहता था, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हुई। चुनाव के दौरान एक समुदाय के लोगों के साथ बदसलूकी की गई। लाठियां बरसाई गईं। लेकिन अब ईद अच्छे से मनाई जाएगी। ऊपर वाले का बहुत बड़ा करम रहा है, वरना स्थानीय प्रशासन और सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब यहां पर यह हाल है तो पूरे मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में क्या हाल होगा। यह समझने की जरूरत है।

गठबंधन पर यह कहा

सपा और बसपा गठबंधन को लेकर आजम खान बोले, जो बातें आप सुन रहे हैं या टीवी पर देख रहे हैं, जरूरी नहीं कि वह सही हो। पार्टी में तमाम फैसले ऐसे होते हैं जो टीवी के सामने नहीं लिए जाते। उपचुनाव अलग-अलग लड़े जाएंगे या नहीं लड़े जाएंगे, आप आगे-आगे देखते जाइए, क्‍या होता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
05 Jun 2019 10:17 am
Also Read
View All