रामपुर

Big Breaking- मुलायम सिंह को लगा बड़ा झटका, सपा ने कैंसल किया कार्यक्रम

Samajwadi Party के संस्‍थापक Mulayam Singh Yadav ने किया था आह्वान Azam Khan का जिक्र कर रुआंसे तक हो गए थे Mulayam Singh Yadav सपा सांसद आजम खान के जिले रामपुर में ही नहीं दिखाई दी कोई हलचल

2 min read
Sep 05, 2019

रामपुर। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) ने गुरुवार यानी आज सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से सड़क‍ पर उतरकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह आजम खान ( Azam Khan ) का जिक्र कर रुआंसे तक हो गए थे। उस दौरान उन्‍होंने आजम खान और उनके परिवार पर हो रही कार्रवाई को उत्‍पीड़न बताया था। इसको लेकर उन्‍होंने प्रदेश भर में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को कहा था।

अचानक बदला प्रोग्राम

गुरुवार को सपा सांसद आजम खान के जिले रामपुर में ही कोई हलचल नहीं दिखाई दी। सपा की पदाधिकारी को फोन करने पर पता चला कि कार्यकम कैंसल कर दिया गया है। सपा की रामपुर की नगर अध्‍यक्ष फरहा खान का कहना है क‍ि आज प्रदर्शन तो था, लेकिन अचानक कैंसल कर दिया गया। इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सपा के जिलाध्‍यक्ष से लेकर सभी पाधिकारियों के मोबाइल बंद मिले। इतना ही नहीं पार्टी कार्यालय का फोन भी नहीं उठा।

यह हो सकती है वजह

माना जा रहा है क‍ि सपा के ज्‍यादातर पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमे हो चुके हैं। रोज किसी न किसी सपाई के खिलाफ जिले में केस दर्ज होता है। इससे उनमें डर है क‍ि इससे और मुकदमे दर्ज हो जाएंगे। चर्चा है क‍ि जिले में सपाइयों का मनोबल गिरा है। 9 अगस्‍त को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी रामपुर में जिला प्रशासन को घेरने का आह्वान किया था। रामपुर की पुलिस व प्रशासन के आगे यह फ्लॉप हो गया था। किसी भी सपाई को जनपद में एंट्री तक नहीं करने दी गई थी। खुद रामपुर में बामुश्किल 200 सपाई ही जमा हो पाए थे जबक‍ि किसी समय आजम खान के साथ हजारों की तादाद में लोग आते थे।

यह कहा डीएम ने

इस बारे में रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है क‍ि त्‍योहारों को देखते हुए जनपद में धारा 144 लगी हुई है। अगर कोई भी प्रदर्शन करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदर्शन के लिए पहले सिटी मजिस्‍ट्रेट से परमीशन लेनी होगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
05 Sept 2019 10:38 am
Published on:
05 Sept 2019 10:35 am
Also Read
View All