रांची

दिल्ली से लौटे आजसू पार्टी सुप्रीमो, सीट बंटवारे के लिए BJP के पाले में फेंकी गेंद

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) के पहले चरण के तहत 13 सीटों पर चुनाव होने है, आगामी 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे...
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 4:32 PM IST
Jharkhand Assembly Election 2019

(रांची): आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो शनिवार को नई दिल्ली से वापस रांची लौट आए। भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर वापस रांची लौटने पर सुदेष महतो ने हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व से ही आजसू पार्टी की ओर से जो बातें मीडिया में और सार्वजनिक तौर से की जा रही है, उस पर अब भी वे अडिग है। महतो ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह बातचीत हुई। बातचीत के दौरान पार्टी की ओर से अपनी बातों को पुनः दोहराया गया है।

सीटों के बंटवारे पर समझौता होने या गठबंधन टूटने के संबंध में पूछे गये एक सवाल के उत्तर में फैसला भाजपा को लेना है, पार्टी की ओर से अपनी बातें रख दी गई है और वे अब भी अपनी बातों पर अडिग है। लोहरदगा और चंदनकियारी सीट भाजपा के लिए छोड़ने की संभावना पर पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पूर्व के फैसले से पीछे नहीं हटेगी। सुप्रीम कोर्ट द्धारा अयोध्या मंदिर पर दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यह स्वागत योग्य फैसला है और अदालत के फैसले का सभी वर्गा द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित फैसले से लोगों में खुशी है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 13 सीटों पर चुनाव होने है। आगामी 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बुधवार 6 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अभी तक किसी भी बड़ी पार्टी की तरह से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल