रांची

​​​​पहले से ही हादसे का शिकार हुए टैंकर से टकराया ट्रक,लगी आग

देर रात से दमकल विभाग और खनन बचाव दल की टीम टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोकने प्रयास करती रही, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली और मंगलवार सुबह भी टैंकर से आग निकलती रही...
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 5:08 PM IST
accident
accident

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): रांची-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चुटुपालू घाटी में सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त मिथेन गैस टैंकर को पेपर लदे ट्रक ने टक्‍कर मारने से टैंकर और ट्रक में आग लग गई। इस बीच रांची से साहेबगंज जा रही रही एसी बस (आशीर्वाद) को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे यात्री बस में पलटने के बाद आग लग गई। बस यात्री खिडकियों से बाहर निकले। हालांकि बस में कई लोगों के फंस जाने और कुछ लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही हो पाएगी। इस हादसे में आठ वाहन पूरी तरह जल गए। हादसे के बाद घाटी में वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई।

देर रात से दमकल विभाग और खनन बचाव दल की टीम टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोकने प्रयास करती रही, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली और मंगलवार सुबह भी टैंकर से आग निकलती रही। वहीं अग्निशमन वाहन के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अन्य वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया, इस दौरान दो दमकल कर्मी भी मामूली रुप से झुलस गए।

सजग रहता प्रशासन तो नहीं होता हादसा

इधर, इस दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी छह लोगों को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं 15 घायलों का रामगढ के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर में ही मिथेन गैस लदे टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था और हादसे में वैन चालक की मौत होने के साथ ही टैंकर पलट गया था, लेकिन उसे हटाया नहीं जा सका,जिसके कारण रात के अंधेरे में एक ट्रक टैंकर से जा टकराया। जिससे टैंकर और ट्रक में आग लग गई। इसके बावजूद इस मार्ग पर परिचालन जारी रहा। रात में किनारे से जा रही यात्री बस को पीछे से एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे यात्री बस भी पलट गई और उसमें आग लग गयी। इस आग की चपेट में एक अन्य ट्रक, एक बाइक समेत आठ वाहन आ गए। सभी वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गये।

Published on:
Also Read
View All
‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल

‘स्विट्जरलैंड-सिंगापुर में कोई माइंस नहीं, फिर भी सबसे अमीर’, खनन बिल के विरोध पर निशिकांत दुबे ने JMM-कांग्रेस को घेरा