1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्टेनर की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत, एक गम्भीर

कन्टेनर की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत, एक गम्भीर

2 min read
Google source verification
rajgarh, rajgrah news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest   hindi news, accident, road accident, rajgarh accident, sadak hadsa,

कन्टेनर की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत, एक गम्भीर

राजगढ़/ब्यवरा@राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

सड़क हादसों का सिलसिला शहर में इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेफिक नियमों की लगातार अनदेखी के चलते आएं दिन सड़क पर कोई न कोई हादसा देखने मिल ही जाता है। मंगलवार को भी जिले के फोरलेन बाइपास पर भी भीषण हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार फोरलेन बाइपास पर एक कंटेन्टर व बाइक अपनी अपनी गति से आ रहे थे। पर, किसी कारण वश दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। जिसके चलते यह गंभीर हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस और 108 को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद, घायल को निजी अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। व शव को पीएम के लिए भेजा गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
पिछले दिनों भोपाल से इंदौर हाईवे पर एक सडक़ दुर्घटना में जिले के कुरावर शहर में रहने वाले पवन सिंघी के परिवार के चार लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तीन बजे की हैं। जब इंदौर में आयोजित एक विवाह समारोह से पूरा परिवार कुरावर लौट रहा था। उसी समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर आष्टा के पास मार्डन डेयरी के पीछे खड़े एक ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस दौरान मौके पर ही दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया।

जानकारी के अनुसार पवन सिंघी अपनी बुआ राखी की लड़की की शादी में परिवार साहित शामिल होने के लिए इंदौर गया हुआ था। शनिवार रात रिशेप्सन के बाद, वहां से कुरावर के लिए कार से रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में आष्टा के पास उसकी हाईवे की साइड में खड़े ट्रक से भिंड़त हो गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में कार पूरी तरह बिखर गई।

Story Loader