रांची

अमीरों को लूटते तो पहले भी देखा लेकिन पहली बार लूटते दिखाई दिए फकीर-हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि...
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 3:45 PM IST
hemant soren
hemant soren

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश की जनता आज कल आतंकवाद से त्रस्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल को को जीएसटी में शामिल करें और राज्य सरकार वैट में 50 प्रतिशत की कमी करें।

इंधर महंगा कर सरकार कर रही आतंकवाद

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत सरकार एक लीटर पेट्रोल पर आज 19.50 रुपये टैक्स ले रही है, जबकि यूपीए सरकार में यह 9.30 रुपये के आसपास था। इसी कारण आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में भारत सरकार ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 10लाख करोड़ रुपये की वसूली देश की जनता से कर चुकी है, यह कर आतंकवाद नहीं है, तो क्या है? उन्होंने बताया कि कैग रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने वर्ष 2015-16 में सिर्फ डीजल-पेट्रोल से लगभग 2 लाख करोड़ रुपये देश की जनता के जेब से लूटा है। वहीं दूसरी ओर देश के उद्योगपतियों को 2.25 लाख करोड़ की कर छूट विभिन्न रूपों में दी गयी है ।

तेजी से बढ रही महंगाई,फकीर भी लुटते नजर आ रहे सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि अमीरों को लूटते तो पहले भी देखा गया था, लेकिन फकीरों को पहली बार लूटते देखा जा रहा है । जिस तेजी से महंगाई बढ़ी है, उस दर से मजदूरी में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 23 सितंबर को रांची में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत किये जाने के कार्यक्रम को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ शिलान्यास और सत्यानाश की सरकार है ।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल