रांची

पत्नी को दाहसंस्कार के लिए ले जे जा रहे पति की भी मौत

कई अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है...
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 8:56 PM IST
death
death

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): रांची के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में पत्नी के निधन होने पर दाहसंस्कार के लिए गांव ले जा रहे पति की भी रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार से आए रामाधार ठाकुर की पत्नी का इलाज रांची स्थित बरनाबस अस्पताल में चल रह था। शनिवार रात 12 बजे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पत्नी के दाह संस्कार के लिए गांव ले जा रहे रामाधार ठाकुर की भी रविवार को सुबह एक सड़क हादसे में हो गई।


यूं आए चपेट में

बताया गया है कि रामाधार ठाकुर अपने दो पुत्र, तीन पुत्री, दामाद, नाती व नतनी के साथ एक ट्रेवलर गाड़ी को भाड़े पर लेकर पत्नी के शव के साथ गांव वापस निकले थे। वे अस्पताल से सुबह साढ़े तीन बजे अपने गांव की ओर निकले थे, लेकिन चौपारण घाटी में सुबह करीब साढ़े सात बजे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर ट्रेवलर गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी। इस टक्कर में ट्रेवलर तीन-चार बार पलटते हुए घाटी के नीचे जा गिरा। हादसे में रामाधार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के क्रम में हजारीबाग में उनकी भी मौत हो गई।


अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

इस हादसे में उनका बड़े पुत्र निर्मल कुमार को भी गम्भीर चोटें लगी है और उसे गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि कई अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

बादल से बरसता पानी बना परेशानी

इधर बारिश ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों की परेशानी बढा दी है। शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश की वजह से लोगों जनजीवन बूरी तरह से प्रभावित हो गया है। एक युवक के पानी की धारा के साथ बहने की खबरें भी सामने आ रही है। वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के विभिन्न इलाकों में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल