2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में बारिश से जनजीवन प्रभावित,तीन सितंबर तक कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में शनिवार शाम एक घंटे में करीब 55 मिलीमीटर बारिश हुई और रविवार सुबह से ही राजधानी और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 2 Sep 2018, 8:25 PM IST

heavy rain

heavy rain

(रांची): राजधानी रांची में कल शाम से रूक-रूक कर हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। गिरिडीह जिले में बारिश के तेज धार में एक 12 वर्षीय छात्र नदी में बह गया। वहीं पलामू जिले में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

डगमगाया जीवन

बारिश के दौरान गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के राजदह़ धाम के पास बराकर नदी में अपने साथियों के साथ नहाने गया 12 वर्षीय छात्र नदी की तेज धार में बह गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में शनिवार शाम एक घंटे में करीब 55 मिलीमीटर बारिश हुई और रविवार सुबह से ही राजधानी और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण शहर के निचले इलाके में अवस्थित कई मकानों में पानी घुस आया है, वहीं सड़कों पर पानी जमा हो जाने के कारण वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, साथ ही पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गयी है। शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि अगर अगले चार-पांच दिनों तक ऐसी बारिश होती रही तो राज्य में पानी की कमी पूरी हो जाएगी और झारखंड भी इस मॉनसून में औसत रूप से सामान्य बारिश होने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।


बारिश से थम गई शहर की रफ्तार

इधर, रांची में शनिवार को सीजन की दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। सुबह और शाम की जोरदार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी है। घर, दुकान, अपार्टमेंट्स, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जलमग्न हो गए। सड़क और नालियां एक हो गईं। घर के अंदर पानी घुस गया।

मौसम विभाग ने चेताया,अब हो सकती है भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि अगले दिन झारखंड के अधिकांश हिस्से में बारिश होने की प्रबल संभावना है। तीन सितंबर को कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार प. बंगाल में अपर एयर सर्कुलेशन है। उत्तरी ओडिशा से एक टर्फ लाइन झारखंड से होकर गुजर रही है। इसलिए झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड