10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन यात्रा के दौरान सीएम ने शंघाई शहर की प्लानिंग व विकास की ली जानकारी

मुख्यमंत्री शंघाई के अलावा बिजिंग के मेयर से भी मुलाकात कर वहां की नगरीय व्यवस्था की जानकारी लेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 2 Sep 2018, 4:55 PM IST

jharkhand cm in china

jharkhand cm in china

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को चीन के शंघाई के अर्बन प्लानिंग म्यूजियम का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि चीन दौरे के क्रम में रविवार को उन्होंने शंघाई अर्बन प्लानिंग म्यूजियम का दौरा कर शंघाई शहर की प्लानिंग और विकास के बारे में जानकारी ली। शंघाई टावर का मुआयना कर उसी की तर्ज पर राजधानी रांची में भी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर एक टावर का निर्माण कराने की योजना है।

मुख्यमंत्री शंघाई के अलावा बिजिंग के मेयर से भी मुलाकात कर वहां की नगरीय व्यवस्था की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री चीन में आयोजित फूड प्रोसेसिंग मेले में चीन के व्यवसायियों और सिविल सोसाईटी के लोगों के साथ भी बैठक करेंगे। चीन दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री वहां के विशेषज्ञों, उद्यमियों और पूंजी निवेशकों के साथ मुलाकात कर राज्य में पर्यटन, कृषि क्षेत्र के विकास और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने केमुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।


इन मुद्यों पर बात कर रहे सीएम

मुख्यमंत्री राज्य में नवम्बर में प्रस्तावित ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के लिए चीनी उद्यमियों को न्यौता भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चीन में दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग, खेती की आधुनिक तकनिक और पर्यटन को बढ़ावा देने पर बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बीजिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स, माइनिंग के क्षेत्र में भी बेहतर काम करने वाले उद्यमियों सेमिलने वाले है और चार और पांच सितंबर को चीन के गोंझाउ में फूट एंड एग्रीकल्चर के क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमियों से भी मिलेंगे ।


सीएम के साथ यह लोग चीन के यात्रा पर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भू- राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार पांच दिवसीय चीन यात्रा पर हैं।