
अश्विनी लोहानी
(रांची): रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को फिर से शुरू किये जाने की संभावना से इंकार किया है। रांची पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डीजीएमएस ने भूमिगत और सुरक्षा कारणों की वजह से इस रेल लाइन को खतरनाक घोषित किया है। इसलिए फिलहाल धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाईन को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि डीसी रेल लाइन लाइफ लाइन है, पर सुरक्षा कारणों से इसे फिलहाल शुरू नहीं किया जा सकता।
जल्द ही मेमू ट्रेन होगी शुरू
उन्होंने कहा कि रांची-टोरी रेल लाइन पर जल्द ही मेमू ट्रेन की शुरूआत होगी। रांची में रेलवे के जोनल कार्यालय की स्थापना को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में अश्विनी लोहानी ने कहा कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि रांची डिवीजन के विस्तर पर वे चर्चा करेंगे और लोगों को हो रही व्यवहारिक समस्या का समाधान जल्द करने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों के साथ की बैठक
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आज चक्रधरपुर रेलमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की और लोडिंग प्वाईंट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बाद में वे स्पेशल ट्रेन से नोवामुंडी भी गये और लोडिंग क्षेत्र का दौरा करने के साथ ही रेल पटरियों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे केएजीएम, जोन के अन्य अधिकारी, चक्रधरपुर रेल मंडल केडीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत अन्य वरीय रेल अधिकारी भी मौजूद है।
शंघाई में सीएम
इधर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चीन गए प्रतिमंडल ने आज चीन के शंघाई के अर्बन प्लानिंग म्यूजियम का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि चीन दौरे के क्रम में आज उन्होंने शंघाई अर्बन प्लानिंग म्यूजियम का दौरा कर शंघाई शहर की प्लानिंग और विकास के बारे में जानकारी ली।
Published on:
2 Sep 2018, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.