रांची

दिग्गज रूठे नेता को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस, कम हुई पार्टी की मुश्किल

चुनाव के मुहाने पर खड़ी (Jharkhand Election) कांग्रेस को जोर का झटका लगा जब झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा (Manas Sinha) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा...  
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 8:59 PM IST
दिग्गज रूठे नेता को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस, कम हुई पार्टी की मुश्किल
दिग्गज रूठे नेता को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस, कम हुई पार्टी की मुश्किल

(रांची): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में पार्टी नेतृत्व को कामयाबी मिली है। टिकट नहीं मिलने के कारण भवनाथपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले मानस सिन्हा ने नामांकन वापस ले लिया। उन्हें मनाने की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री उमंग सिंघार को सौंपी गयी थी और उनके समझाने के बाद मानस सिन्हा ने नामांकन वापस ले लिया।

पत्रकारों से बातचीत में मानस सिन्हा ने कहा कि उन्होंने सिर्फ प्रतिकात्मक विरोध स्वरूप नामांकन दाखिल किया था कि टिकट देने में पार्टी कार्यकर्त्ताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश और सह प्रभारी उमंग सिंघार के समझाने के बाद नामांकन वापस लिया। इस मौके पर उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण से कई लोगों की नाराजगी स्वभाविक है, लेकिन संगठन की यह कोशिश होती है कि सबसे पहले नाराज लोगों को समझाया जा सके।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भवनाथपुर विधानसभा से डी.के. यादव को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद इस सीट में काफी दिनों से सक्रिय होकर काम कर रहे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पहले आजसू पार्टी का सिंबल प्राप्त करने की कोशिश की और जब सिंबल मिलने में विलंब हुआ, तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही पर्चा दाखिल कर दिया। हालांकि बाद में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए समर्थन देने की बात कही थी।

Updated on:
16 Nov 2019, 8:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल