31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल

विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) से पहले दो दिग्गज नेताओं को बीजेपी (Jharkhand BJP) की सहयोगी पार्टी आजसू (AJSU) में शामिल होना कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Nov 2019, 4:28 PM IST

झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल

झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल

(रांची): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदीप बलमुचू ने बताया कि अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत उन्होंने छात्र संगठन आजसू से ही की और बाद में घाटशिला विधानसभा सीट से 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे। बाद में वे राज्यसभा सांसद भी बने। आज फिर से वे पुरानी पार्टी में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़ें:पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट

इस वजह से छोड़ी कांग्रेस...

उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था लेकिन वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं और वहां के लोगों ने उनसे यह वादा किया था कि वे विधानसभा चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, उपराज्यपाल ने की घोषणा

संसदीय बोर्ड करेगा फैसला...

आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रदीप बलमूचू का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बलमुचू को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष बने आजसू उम्मीदवार...

इधर भवनाथपुर सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने बुधवार को पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने शपथ पत्र में खुद को आजसू पार्टी का उम्मीदवार बताया है। मानस सिन्हा को पार्टी सिंबल दिए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सुदेश महतो ने कहा कि उनकी ओर से आवेदन दिया गया था लेकिन समय कम रहने और विलंब हो जाने के कारण नामांकन के वक्त उन्हें पार्टी का सिंबल उपलब्ध नहीं कराया जा सका, लेकिन आजसू पार्टी में उनका स्वागत है।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


यह भी पढ़ें: झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड